प्रश्न- आपके
सामने समकालीन साहित्यिक चुनौतियाँ क्या-क्या
हैं?
उत्तर-
दिनेश, साहित्य जगत् में मैं किसी भी तरह की प्रतिस्पर्धा या प्रतियोगिता का हिस्सा नहीं हूँ, इसलिए मेरे सामने समकालीन साहित्यिक चुनौतियाँ नहीं हैं या मैं ऐसा नहीं मानती। मैं अपना काम करती हूँ और चुनौती मुझे खुद से मिलती है। मेरा कॉम्पिटिशन अपने आप से है। पहली रचना के बाद मैं दूसरी और भी अच्छी लिखना चाहती हूँ। हाँ, एक बात ज़रूर स्वीकार करती हूँ कि किसी समकालीन लेखक की कोई कहानी या उपन्यास अच्छा लगता है, उससे प्रेरित ज़रूर होती हूँ। उसे चुनौती नहीं मानती, बल्कि उसकी प्रशंसक बनती हूँ।
प्रश्न- वर्तमान समय
में पत्रकारिता की
चुनौतियाँ क्या
हैं? आपको
पत्रकारिता की
चुनौती का
सामना किस
प्रकार करना
पड़ता है?
उत्तर-
देखिए, मैं समाचार पत्रों, रेडियो या टीवी पत्रकारिता में तो हूँ नहीं, जो वर्तमान समय में पत्रकारिता की चुनौतियों के बारे में बता सकूँ। वह मैं कई वर्ष पहले छोड़ चुकी हूँ। अब मैं एक पत्रिका विभोम-स्वर की प्रमुख संपादक हूँ जो अमेरिका और भारत में एक साथ छपती है। इसकी चुनौतियाँ अलग तरह की है। वे चुनौतियाँ पत्रकारिता से संबंधित नहीं, एक सिस्टम की हैं, एक मानसिकता की है। लोग पत्रिका लेना चाहते हैं लेकिन सदस्यता नहीं लेना चाहते। लोग रचनाएँ तो छपने भेजते हैं, बेतहाशा छपना चाहते हैं, लेकिन रचना लिखकर कभी दुबारा से पढ़ना भी नहीं चाहते। उसकी पठनीय अशुद्धियाँ तक ठीक नहीं की होतीं। ये ऐसी चुनौतियाँ हैं जो तक़रीबन हर संपादक को झेलनी पड़ती हैं और मैं इन्हें पत्रिका निकालने के साथ, उसका हिस्सा मानती हूँ। ऐसी चुनौती अगर नहीं आएगी तो मैं एक संपादक के तौर पर कैसे निखर पाऊँगी! इस तरह की चुनौतियाँ मैं मज़े से स्वीकारती हूँ।
प्रश्न- प्रवासी एवं
अप्रवासी लेखन
को आप
किस प्रकार परिभाषित करेंगे? दोनों
की ज़मीनी
अन्तर क्या
हैं?
उत्तर-
प्रवासी एवं अप्रवासी शब्द जब आ जाते हैं तो अंतर स्वयं ही हो जाता है। एक विदेश में बैठकर लिखता है दूसरा अपने देश में बैठकर। कुछ विषय ऐसे हैं जिन पर प्रवासी लेखक कलम नहीं चलाते जैसे जाति-पाँति और गाँव के विषय। विदेशों के गाँव भी भारत के शहरों से बेहतर हैं। दलित यहाँ हैं ही नहीं। तो दलित विमर्श कहाँ से होगा। हाँ यहाँ का विमर्श रंगभेद और नस्लभेद का विमर्श कहा जा सकता है। इसके बारे में विदेश में बैठा लेखक लिखता है। भारत में स्त्री विमर्श जहाँ ख़त्म होता है, विदेशों में वह वहाँ से शुरू होता है। भारत में स्त्री विमर्श देह की आज़ादी, औरत की आज़ादी तक ही सीमित है और यहाँ औरत देह और सोच-विचार से आज़ाद है। यहाँ आज़ाद औरत का संघर्ष है। यहाँ की औरत अपने अधिकारों के प्रति सचेत है।
प्रश्न- भारतीय लोग
चाहे जहाँ
चले जाएँ, लेकिन
उनकी आत्मा
भारतीयता से
बंधी होती है।
इस सन्दर्भ में
आपके क्या
विचार हैं?
उत्तर-
माँ और जन्मभूमि कभी नहीं भूलती, चाहे दुनिया के किसी भी कोने में चले जाएँ। अमेरिका में मैं दूसरे देशों के लोगों से भी मिलती-जुलती हूँ। अमेरिका अप्रवासियों से ही बना है, वे सभी अपने देश को याद करते हैं अपने दिन-त्योहार उसी तरह मनाते हैं जैसे हम भारतीय मानते हैं। मेरे विचार से, हर इंसान की आत्मा, अपने देश, अपनी माँ, अपनी जन्मभूमि से बंधी होती है।
प्रश्न- आपके
हिसाब से
शोध के
गुणवत्ता को
लेकर किन-किन
बिन्दुओं पर
ध्यान देना
चाहिए? हिन्दी साहित्य में
शोध को
लेकर क्या-क्या
दिक्कतें आ
रही हैं?
उत्तर-
दिनेश, इस विषय पर मैं अधिक कुछ नहीं कह पाऊँगी, बस इतना ही कहूँगी कि शोधार्थी को जिस विषय पर शोध करना है, वह उसका पूरा ज्ञान ले और उसका अध्ययन अच्छा होना चाहिए। जिससे कि उसका शोध गुणवत्ता लिए हो। इसके लिए गाइड की प्रतिवद्धता भी उतनी ही ज़रूरी है।
प्रश्न- 21
वीं सदी
की युवा
पीढ़ी क्या
किताबों से
मुँह मोड़ रही
है? अगर
मुँह मोड़
रही है
तो इसका
क्या कारण
है? कहीं
वर्तमान समय
का साहित्य कमज़ोर तो
नहीं पड़
रहा है?
आपके क्या
विचार है?
उत्तर-
मैं यह नहीं कहूँगी कि युवा पीढ़ी किताबों से मुँह मोड़ रही है। महानगरों की युवा पीढ़ी अधिकतर अंग्रेज़ी किताबें पढ़ती हैं और हिन्दी पट्टी की युवा पीढ़ी हिन्दी किताबें अधिक पढ़ती है। सोशल मीडिया ने पढ़ने के और भी साधन जुटा दिए हैं, जिससे प्रिंटेड किताब को कई तरह से पढ़ा जा सकता है। ऑनलाइन बहुत सी साइट्स पर किताबें हैं जैसे कि किंडल आदि पर भी पढ़ी जा सकती हैं। सोशल मीडिया ने पाठकों का विस्तार कर दिया है।
प्रश्न- आप
क्या इस
बात पर
विश्वास करतें
हैं कि
उपन्यास, कहानी, कविता, आदि
के साथ-साथ
आलोचना की
भी आलोचना होनी
चाहिए?
उत्तर-
आलोचना की क्या आलोचना हो सकती है? यह विचार समझ से बाहर है।
प्रश्न- वर्तमान समय
का साहित्य क्या
सामाजिक सरोकारों से
दूर हो
रहा है?
दूर हो
रहा है
तो उसको
किन-किन
चुनौतियों का
सामना करना
पड़ रहा
है?
उत्तर-
वर्तमान समय का साहित्य सिर्फ़ सामाजिक सरोकारों का ही नहीं, आज के समय की विसंगतियों, विद्रूपताओं को समेटने वाला साहित्य भी है।
प्रश्न- क्या
रचना के
साथ-साथ
रचनाकार की
भी आलोचना होनी
चाहिए? सिर्फ
रचनाकार की
रचना की
आलोचना करने
पर क्या
हम साहित्य के
साथ न्याय
कर पाएँगें ?
उत्तर-
रचनाकार अपनी रचना लिखकर पाठकों के हवाले कर देता है, रचना पाठकों की हो जाती है और रचनाकार उससे अलग। जब आलोचना की जाती है तो रचना कि आलोचना की जाती है, रचना अच्छी या बुरी यह आलोचना रचनाकार के हिस्से आती है। मेरा ख़याल है अगर रचना की आलोचना की जाएगी तभी साहित्य के साथ न्याय कर पाएँगे।
प्रश्न- प्रवासी अथवा
अप्रवासी साहित्य में
विमर्शों के
केन्द्र में
हिन्दी साहित्य की
क्या स्थिति है?
उत्तर-
दिनेश, प्रवासी लेखक किसी वाद, किसी विचारधारा, किसी गुट से प्रभावित नहीं हैं। उनका लेखन आज़ाद सोच का लेखन है। किसी विमर्श के तहत भी नहीं लिखते। उनके लेखन को विमर्शों में बाँधना हिन्दी साहित्य के पुरोधाओं का काम है। अगर आपने प्रवासी साहित्य पढ़ा है तो वह हिन्दी साहित्य को समृद्ध ही कर रहा है।
प्रश्न- 21
वीं सदी
के हिन्दी साहित्य को
क्या 'स्त्री काल' कहा
जा सकता
है? हिन्दी के
विकास में
प्रवासी लेखन
अपनी भूमिका अदा
कर रहा
है अथवा
नहीं, कर
रहा है
तो किस
हद तक?
उत्तर-
निस्संदेह इक्कीसवीं सदी को 'स्त्री काल' कहा जा सकता है; क्योंकि स्त्रियाँ पुरुषों से अधिक लिख रही है। जैसा कि मैंने पहले कहा कि प्रवासी साहित्य हिन्दी साहित्य को समृद्ध कर रहा है, पूरे विश्व से सैकड़ों किताबें हर वर्ष हिन्दी में प्रकाशित होती है और विश्व के अलग-अलग देशों से हिन्दी की ऑनलाइन और प्रकाशित पत्रिकाएँ निकलती हैं, जो एक तरह से देश और विदेश में पुल का काम करती हैं। जहाँ दोनों तरफ़ के साहित्यकार आवाजाही करते हैं। हिन्दी को विश्व के कोने-कोने तक पहुँचाने का काम प्रवासी लेखकों ने किया है। विदेशों के विश्वविद्यालयों में हिंदी पढ़ाई जाती है इसके लिए भी प्रवासी लेखकों का बहुत बड़ा योगदान है। मैंने स्वयं कई विश्वविद्यालयों में हिन्दी पढ़ाई और हिन्दी विभाग खोले।
प्रश्न- समकालीन कथा
साहित्य को
किस रूप
में देखा
जा सकता
है? क्या
समकालीन कथा
साहित्य अपने
समय की
चुनौतियों का
सामना करने
में सक्षम
है?
उत्तर-
पंकज सुबीर, मनीषा कुलश्रेष्ठ, चित्रा मुद्गल, ममता कालिया, गीताश्री, विभा रानी, लक्ष्मी शर्मा, जयश्री रॉय आदि के उपन्यास और कहानियाँ समय की चुनौतियों का सामना करते लिखे गए हैं।
प्रश्न-
क्या समकालीन कथा
साहित्य वास्तविक रूप
से अपने
समय के
यथार्थ को
परोसने में
सफल है?
अथवा नहीं, है
तो किस
हद तक?
उत्तर-
इस का उत्तर मैं पहले प्रश्न में दे चुकी हूँ। यथार्थ के धरातल पर बिना समय की चुनौतियों का सामना किए लिखा नहीं जाता।
प्रश्न- कोरोना काल
के इस
कठिन समय
में नैतिकता को
लेकर रचनाकारों के
सामने क्या-क्या
चुनौतियाँ खडी़
हुईं है?
उत्तर-
रचनाकार भी इंसान हैं, उन्हीं चुनौतियों का सामना रचनाकारों को करना पड़ा जो सबको। सोशल मिडिया पर लेखकों ने कोरोना पीड़ितों की सहायता के लिए ग्रुप बनाए हुए थे। ढींगरा फ़ाउण्डेशन ने अमेरिका में कोरोना पीड़ितों की बहुत मदद की। इस विषय पर बहुत से लेखकों ने कलम उठाई और लिखा।
प्रश्न- वैश्वीकरण के
दौर में
हिन्दी साहित्य को
किस रूप
में देखा
जा सकता
है? भूमंडलीकरण के
दौर में
हिन्दी साहित्य को
बाज़ारवाद किस
प्रकार से
प्रभावित कर
रहा है?
उत्तर-
वैश्वीकरण ने हिन्दी साहित्य को विश्व के कोने-कोने तक पहूँचा दिया है। मैं तो बाज़ारवाद को बुरा नहीं मानती। हर मिडिया से किताबों का प्रचार और बिक्री से लेखक की रचना दूर-दूर तक पहुँचती है। अगर लेखक को भी प्रचार-प्रसार में भागीदारी करनी पड़ती है, तो कोई बुराई नहीं। यहाँ तो यह आम बात है। प्रकाशक के साथ लेखक प्रेस कांफ्रेंस में भाग लेता है, टीवी, रेडियो पर इंटरव्यू देता है। बुक स्टोर पर पाठकों से बातचीत करता है, किताबों पर हस्ताक्षर करता है। आज के युग में बाज़ारवाद हिन्दी साहित्य की सहायता करता है ताकि वह विश्व में फ़ैल सके। तभी विश्व के बड़े-बड़े सम्मानों के लिए पुस्तकें नामांकित होंगी।
शोधार्थी, हिन्दी विभाग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रयागराज
dineshkumarpal6126@gmail.com, 9559547136

एक टिप्पणी भेजें