पीडीफ संस्करण:डॉ सत्यनारायण व्यास

जुलाई-2013 अंक   


राजस्थान साहित्य अकादमी द्वारा विशिष्ट साहित्यकार सम्मान से नवाजे जा चुके  डा. सत्यनारायण व्यास, जिनकी पहचान ख़ास तौर पर आलोचक और कवि के रूप में रही है। मूल रूप से राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में हमीरगढ़ के वासी पिछले कई सालों से चित्तौड़गढ़ में रहते हैं। जीवनभर में तेरह नौकरिया की.घुमक्कड़ी का पूरा आनंद.कोलेज शिक्षा से हिंदी प्राध्यापक पद से सेवानिवृत हैं। आचार्य हजारी प्रसाद द्विबेदी पर पीएच. डी., दो कविता संग्रह, एक प्रबंध काव्य, पीएच.डी. शोध पुस्तक रूप में प्रकाशित है। इसके अलावा कई पांडुलिपियाँ छपने की प्रतीक्षा में हैं।कई विद्यार्थियों के शोध प्रशिक्षक रहे।

अपनी बेबाक टिप्पणियों और सदैव व्यवस्था विरोध के लिए जाने जाते हैं। कई सेमिनारों में पढ़े / सुने गए हैं। आकाशवाणी से लगातार प्रसारित हुए हैं। उनकी मुख्य कविताओं में शंकराचार्य का माँ से संवाद, कथा हमारे उस घर की सीता की अग्नि परीक्षा हैं। 

संपर्क
29,नीलकंठ कालोनी,
चित्तौड़गढ़, राजस्थान
मोबाइल- 09461392200 

साथियो हमने एक विचार और योजना के अनुसार चित्तौड़ के डॉ सत्यनारायण व्यास की प्रकाशित पुस्तकों के पीडीफ संस्करण तैयार करने का मन बनाया है ताकि पाठकों तक भी ये सामग्री आसानी से पहुँच सके। सम्पादन और संयोजन उन्ही की बेटी डॉ रेणु व्यास ने की है।


पुस्तकें डाउनलोड करने हेतु नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करिएगा।

  1. पीएच. डी. शोध प्रकाशन: समीक्षक आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी (1986)
  2. प्रबंध-काव्य 'संन्यास' (1990)
  3. कविता संग्रह 'असमाप्त यात्रा' (1986)
  4. यूजीसी माइनर रिसर्च प्रोजेक्ट:जनजातीय लोक गीत-एक अध्ययन (2002)
  5. कविता संग्रह 'देह के उजाले 'मे' (2004)
  6. साहित्यिक निबन्ध संग्रह 'नहीं अरण्यरोदन' (2006)

प्रस्तुति-माणिक 

Post a Comment

और नया पुराने