- तरुण
शोध सार : हिंदी आलोचना पर
होने
वाले
शोध
आज
जिस
ढर्रे
पर
चल
रहे
हैं
और
जिन
औज़ारों
या
टूल्स
के
माध्यम
से
इनकी
शिनाख़्त
की
जा
रही
है, वह बहुत खुश
होने
की
वजह
नहीं
हो
सकती।
मसलन
इन
शोधों
को
आलेखों
की
शक्ल
में
तैयार
किया
जा
रहा
है
और
हिंदी
आलोचना
की
प्रक्रिया
पर
बात
न
के
बराबर
की
जा
रही
है।
यह
मानकर
चला
जा
रहा
है
कि
प्रक्रिया
सिर्फ
रचना
के
लिए
अधिगृहीत
शब्द
है।
रचना-प्रक्रिया
का
महत्त्व
किसी
रचना
के
मूल्यांकन
के
लिए
समझा
गया
है, उसे आलोचना की
शोध
प्रविधि
से
बिल्कुल
जुदा
मान
लिया
गया
है।
इन
शोधों
में
रचना
और
आलोचना
में
एक
अलगाव-सा
दिखाई
देता
है।
यह
समझना
कोई
आसान
काम
नहीं
है
कि
आलोचना
पर
किए
जाने
वाले
शोधों
में
समकालीन
संदर्भ-सापेक्षता
और
रचना
की
आंतरिक
अर्थवत्ता
का
महत्त्व
क्योंकर
कम
होता
जा
रहा
है।
प्रस्तुत
शोध
आलेख
इस
प्रश्न
का
जवाब
देने
का
प्रयास
करता
है।
बीज
शब्द
: आलोचना, शोध, समकालीनता, रचना-प्रक्रिया, शोध प्रविधि,
आंतरिक
अर्थवत्ता।
मूल आलेख : हिंदी
आलोचना
पर
होने
वाले
शोधों
के
लिए
शोध
प्रविधि
का
महत्त्व
हिंदी
आलोचना
पर
होने
वाले
शोधों
की
वर्तमान
स्थिति
को
देखते
हुए
और
अधिक
बढ़
जाता
है।
वर्तमान
स्थिति
में
हिंदी
की
रचनाओं
पर
होने
वाले
शोधों
की
तुलना
में
आलोचना
पर
होने
वाले
शोधों
की
तादाद
बेहद
कम
है।
कारण
कुछ
आलोचना
की
दुरूहता
और
क्लिष्टता
में
छिपा
हुआ
है।
निश्चित
ही
रचना
की
तुलना
में
आलोचना
दुरूह
होती
है, अगर उसका शोध
कुछ
सैद्धांतिक
और
बिना
शोध
प्रविधि
का
इस्तेमाल
किए
किया
गया
हो।
इसलिए
जरूरी
है
कि
संक्षेप
में
वर्तमान
में
प्रचलित
शोध
प्रविधियों
का
परिचय
कर
लिया
जाए।
हिंदी
आलोचना
के
लिए
कई
तरह
की
प्रविधियाँ
प्रयोग
में
लाई
जा
सकती
हैं:
- सैद्धांतिक
शोध प्रविधि
- तुलनात्मक
शोध प्रविधि
- ऐतिहासिक
पद्धति
- प्रगतिवादी
अथवा मार्क्सवादी
शोध प्रविधि
- वस्तुवादी
शोध प्रविधि
- भाववादी एवं रूपवादी शोध प्रविधि
- नयी समीक्षापरक शोध प्रविधि
सैद्धांतिक
शोध
प्रविधि
के
तहत
शोधार्थी
आलोचना
एवं
कृति
का
विवेचन
कुछ
सिद्धांतों
के
तहत
करता
है।
इस
शोध
प्रविधि
पर
उपयोगितावाद
और
नैतिकतावादी
दृष्टिकोण
हावी
रहता
है।
सैद्धांतिक
शोध
प्रविधि
में
हिंदी
आलोचना
पर
किया
जाने
वाला
शोध
समाज
में
उसकी
उपयोगिता
को
केंद्र
में
रखता
है
और
आलोच्य
कृति
के
मूल्यांकन
से
ज्यादा
उसके
नैतिक
मूल्यों
को
दर्शाने
पर
जोर
देता
है।
द्विवेदी
युगीन
आलोचना
पर
होने
वाले
अधिकतर
शोध
इसी
प्रविधि
को
आधार
बनाकर
किए
गए
हैं।
तुलनात्मक
शोध
प्रविधि
समकालीन
संदर्भों
में
काफी
उपयोगी
साबित
हो
सकती
है
चूंकि
इस
शोध
प्रविधि
में
शोधार्थी
को
यह
छूट
मिलती
है
कि
वह
किन्हीं
दो
या
दो
से
अधिक
आलोचकों
के
आलोचना
प्रतिमानों
का
मूल्यांकन
समकालीन
संदर्भों
में
करे।
यह
तुलना
आलोचक
या
उसके
समय
के
संदर्भों
में
भी
की
जा
सकती
है।
हिंदी
में
आलोचना
की
शुरुआत
तुलना
के
रूप
में
हुई
थी
और
इस
तुलना
का
अर्थ
केवल
गुण-दोष
विवेचन
और
अपने
प्रिय
कवि
की
प्रतिष्ठा
में
निहित
था।
लेकिन
वर्तमान
संदर्भों
में
आलोचना
की
इस
शोध
प्रविधि
द्वारा
नए
सिद्धांतों
का
प्रतिपादन
हुआ
है
और
इस
तरह
के
शोधों
को
बल
मिला
है।
रामचंद्र
शुक्ल
और
हजारी
प्रसाद
द्विवेदी, नामवर सिंह और
रामविलास
शर्मा, नंददुलारे वाजपेयी
और
नगेंद्र, विजयदेव नारायण साही
और
नामवर
सिंह, मलयज और देवीशंकर
अवस्थी
आदि
की
आलोचना
का
तुलनात्मक
अध्ययन
इस
तरह
की
प्रविधि
के
द्वारा
नए
प्रतिमानों
को
खोजने
में
सहायक
होता
है।
ऐतिहासिक
शोध
प्रविधि
का
सबसे
बेहतर
उदाहरण
शुक्ल
जी
का
इतिहास
ग्रंथ
‘हिंदी
साहित्य
का
इतिहास’
कहा
जा
सकता
है।
हालाँकि
यह
शोध
प्रविधि
रचना
के
शोध
में
जितनी
कारगर
साबित
होती
है, उतनी आलोचना में
नहीं।
शुक्ल
जी
ने
भी
रचना
और
रचनाकारों
का
विवेचन
इसी
पद्धति
को
आधार
बनाकर
किया
है।
प्रगतिवादी
अथवा
मार्क्सवादी
शोध
प्रविधि
द्वंद्वात्मक
भौतिकवाद, इतिहास की भौतिकवादी
व्याख्या
आदि
मार्क्सवादी
सिद्धांतों
को
आधार
बनाते
हुए
आलोचना
का
विश्लेषण
करती
है।
रामविलास
शर्मा, शिवदान सिंह चौहान, प्रकाशचंद्र गुप्त, और नामवर सिंह
की
आलोचना-दृष्टि
में
इस
तरह
की
शोध
प्रविधि
देखी
जा
सकती
है।
वस्तुवादी
शोध
प्रविधि
के
अंतर्गत
बाह्य
परिस्थितियों
को
अत्यधिक
महत्त्व
प्रदान
किया
जाता
है, अर्थात साहित्य-आलोचना
की
व्याख्या
एवं
विश्लेषण
बाह्य
परिस्थितियों
के
आधार
पर
ही
किया
जाता
है।
मैनेजर
पाण्डेय, नित्यानंद तिवारी, विश्वनाथ त्रिपाठी, आदि आलोचकों की
आलोचना
में
इस
शोध
प्रविधि
की
झलक
मिलती
है।
भाववादी
अथवा
रूपवादी
शोध
प्रविधि
के
अंतर्गत
चेतना
को
प्रभावित
करने
वाली
बाह्य
परिस्थितियों
की
अपेक्षा
रचना
के
केंद्र
में
रचनाकार
की
चेतना
को
रखा
जाता
है।
ध्रुव
शुक्ल, मदन सोनी,
प्रभात
त्रिपाठी
की
आलोचना
में
इस
शोध
प्रविधि
की
छाप
है।
नयी
समीक्षा
का
विकास
20वीं
शताब्दी
के
आरंभ
में
अमेरिका
व
यूरोप
में
हुआ।
न्यू
क्रिटिसिज़्म
शब्द
का
प्रयोग
पहली
बार
1910 ई. में स्प्रिंगार्न ने
किया।
बाद
में
1941 में
जॉन
क्रो
रैनसम
ने
इसी
नाम
से
अपनी
समीक्षात्मक
पुस्तक
लिखी।
हिंदी
में
नयी
समीक्षा
का
यह
आंदोलन
मुख्यतः
प्रगतिवादी
एवं
स्वच्छंदतावादी
दृष्टियों
के
विरोध
में
विकसित
हुआ।
आलोचना
की
इस
शोध
प्रविधि
में
स्वानुभूति
और
भोगे
हुए
यथार्थ
को
महत्त्व
दिया
जाता
है
तथा
जीवन
की
व्याख्या
बौद्धिक
स्तर
पर
की
जाती
है।
अज्ञेय, लक्ष्मीकांत वर्मा, रामस्वरूप चतुर्वेदी, रघुवंश, रमेशचंद्र
शाह
समीक्षा
की
इस
पद्धति
को
अपनाते
हैं
और
इसका
उत्तरोत्तर
विकास
करते
हैं।
उपरोक्त
समीक्षक
रचना
को
एक
स्वायत्त
इकाई
मानते
हुए
उसका
मूल्यांकन
साहित्यिक
प्रतिमानों
से
करने
पर
बल
देते
हैं।
वे
समाज
को
बदलना
रचना
का
दायित्व
नहीं
मानते।
शोधार्थी
आलोचना
पर
किए
जाने
वाले
शोधों
में
इन्हीं
में
से
किसी
एक
का
चुनाव
कर
अनुसंधान
का
आरंभ
करता
है, या फिर बिना
शोध
प्रविधि
का
ख्याल
किए
सीधे-सीधे
किसी
आलोचना
कृति
का
मूल्यांकन
करने
का
प्रयास
करता
है।
ऐसे
कुछ
शोधों
पर
अगर
आप
नज़र
दौड़ाएंगे
तो
पाएंगे
कि
शोधार्थी
ने
जो
अध्याय
विभाजन
किया
होगा, वह इस प्रकार
होगा:
- आलोचक का परिचय
- आलोचना पुस्तकें और उनका विवेचन
- आलोचक पर अन्य लेखकों का प्रभाव
- आलोचक की विचारधारा
- आलोचना पुस्तक में निहित सिद्धांत
- उपसंहार
कुछ
इसी
प्रकार
हिंदी
में
आलोचना
पर
किए
गए
शोधों
की
गति
होती
है, जिसमें जिस आलोचना
पुस्तक
पर
शोध
किया
जा
रहा
है, उस पर कुछ
चलताऊ
टिप्पणियाँ
शोध
ग्रंथ
के
अंतिम
अध्याय
में
कर
दी
जाती
हैं, बाकी संपूर्ण शोध
आलोचक
के
व्यक्तित्व
पर
केंद्रित
होकर
रह
जाता
है।
यह
बीमारी
पहले
कविता
पर
होने
वाले
शोधों, खासकर मध्यकाल के
कवियों
पर
किए
गए
शोध
से
हिंदी
आलोचना
को
लगी।
वहाँ
भी
कृतित्व
और
व्यक्तित्व
का
जो
खेल
शोध
के
स्तर
पर
खेला
गया, लगभग वैसा ही
खेल
आलोचना
के
शोध
में
भी
अपनाया
गया।
आलोचक
की
आलोचना-दृष्टि
पर
बात
न
करके
सिर्फ
आलोचक
के
व्यक्तित्व
पर
बात
करना
शोध
के
नाम
पर
पन्ने
भरने
से
ज्यादा
कुछ
नहीं।
आपको
आलोचना
पर
होने
वाले
शोधों
में
ऐसे
शोध
अक्सर
देखने
को
मिल
जाएंगे
जो
आलोच्य
कृति
पर
शोध
करते-करते
आलोचक
के
सिद्धांतों
पर
शोध
करने
लगते
हैं।
मसलन
कोई
'गोदान' की रचना-प्रक्रिया
पर
शोध
करना
चाहे
और
गोदान
को
बिसरा
कर
हिंदी
उपन्यास
के
सिद्धांतों
या
प्रेमचंद
के
उपन्यासों
को
अपने
शोध
का
आलंबन
बना
ले।
एक
शोधार्थी
जिसने
रामचंद्र
शुक्ल
की
आलोचना-दृष्टि
पर
शोध
किया
है, जब उससे उसकी
स्थापनाओं
या
निष्कर्ष
के
बारे
में
पूछा
जाता
है, तो वह या
तो
मौन
हो
जाता
है
या
फिर
कुछ
अन्य
आलोचकों
के
उद्धरण
उत्तर
के
रूप
में
प्रस्तुत
कर
देता
है।
सवाल
है
कि
फिर
उसने
इन
तीन-चार
सालों
में
क्या
खोजा।
ऐसा
नहीं
कि
हम
आलोचना
में
आलोचक
और
रचनाकार
के
व्यक्तित्व
के
अंश
को
अलग
करना
चाह
रहे
हैं।
बल्कि
हमारी
तो
यह
बुनियादी
मान्यता
है
कि
किसी
रचना
पर
विचार
रचनाकार
के
व्यक्तित्व
से
अलहदा
होकर
नहीं
किया
जा
सकता; अगर ऐसा होता
है
तो
रचना
का
विश्लेषण
एकांगी
और
रचनापरक
माना
जाना
चाहिए।
इस
तरह
से
देखें
तो
इसका
शुरुआती
बोध
हमें
रामचंद्र
शुक्ल
की
आलोचना
में
देखने
को
मिलता
है।
रामचंद्र
शुक्ल
जब
किसी
रचना
का
विश्लेषण
करने
का
प्रयास
करते
हैं
तो
रचनाकार
का
व्यक्तित्व
और
रचना
के
सामाजिक
संदर्भों
को
अपने
शोध
के
टूल
के
रूप
में
इस्तेमाल
करते
हैं।
सूरदास, घनानंद, तुलसीदास, जायसी, मतिराम
पर
लिखते
वक्त
वे
इन
औजारों
का
सर्वाधिक
इस्तेमाल
करते
हैं।
हिंदी
साहित्य
के
इतिहास
में
इन
पर
लिखा
यूं
जान
पड़ता
है
कि
जैसे
शुक्ल
जी
इनके
बेहद
करीब
हों
और
उनका
साक्षात्कार
कर
वे
इन
पर
लिख
रहे
हों।
कभी-कभी
हिंदी
साहित्य
का
इतिहास
संस्मरण
ग्रंथ-सा
मालूम
होता
है।
यह
मजाक
में
उड़ाने
की
बात
नहीं, शुक्ल जी हमें
इस
ग्रंथ
के
माध्यम
से
शोध
करने
की
महत्त्वपूर्ण
तकनीक
सिखा
जाते
हैं
कि
शोध
में
किसी
रचना
का
मूल्यांकन
रचनाकार
के
मूल्यांकन
के
बिना
सही
तरह
से
नहीं
होता।
वे
अपने
पूर्ववर्ती
शोध
ग्रंथों
की
मदद
और
उनसे
संदर्भ
लेने
के
बावजूद
अपने
निर्णय
का
अधिकार
नहीं
छोड़ते
अर्थात
वे
उनके
मतों
को
अपनाने
की
अपेक्षा
अपने
तर्कों
से
नए
मत
गढ़ते
हैं
और
निश्चित
ही
जिसमें
इतिहास
की
जरूरी
तौर
पर
उपस्थिति
रहती
है।
उनकी
ऐतिहासिक
पद्धति
पाश्चात्य
प्रभावित
होने
के
बावजूद
भारतीयता
की
जमीन
पर
अपने
पैर
टिकाए
रखती
है।
'चिंतामणि' के संपूर्ण निबंध
इस
तथ्य
की
पैरवी
करते
जान
पड़ते
हैं।
किसी
रचनाकार
ने
कितने
ग्रंथ
लिखे, उसका समय क्या
माना
जाना
चाहिए, काल-निर्धारण,
काल
का
समय-निर्धारण—अनेक
बिंदुओं
पर
शुक्ल
जी
अपने
इतिहास
में
अपना
मत
वैज्ञानिक
परिप्रेक्ष्य
में
रखते
हैं, जिनमें से अधिकतर
मतों
को
उनके
परवर्ती
इतिहास
लेखक
ज्यों
का
त्यों
स्वीकारते
हैं।
यह
शुक्ल
जी
की
अपनी
पद्धति
है
जिसमें
वे
स्वयं
अनुसंधान
करते
हैं
और
स्वयं
निष्कर्ष
निकालते
हैं।
अपने
पूर्ववर्ती
इतिहास
लेखकों
के
संदर्भों
का
हवाला
लेने
के
बावजूद
वे
स्वयं
उन्हें
अपनी
कसौटी
पर
कसते
हैं।
तब
कहीं
जाकर
वे
निष्कर्ष
पर
पहुँचते
हैं।
हिंदुस्तान
में
एक
कहावत
प्रचलित
है
कि
स्वर्ग
देखने
के
लिए
मरना
पड़ता
है।
शुक्ल
जी
मरने
को
तैयार
हैं, मरना स्वर्ग की
वास्तविकता
और
उसके
अस्तित्व
के
बारे
में
जानने
की
पहली
सीढ़ी
है।
आलोचना
पर
शोध
करने
के
लिए
भी
यह
बात
जस
की
तस
लागू
होती
है।
शोध
करने
के
लिए
दूसरे
के
बयानों
को
सुनने
से
ज्यादा
अपनी
खोजों
और
विश्लेषणों
को
आधार
बनाया
जाए।
आलोचना
पर
शोध
करने
का
यह
पहला
और
बुनियादी
औजार
है।
आपकी
आलोचना
पद्धति
क्या
और
कैसी
हो, उसका निर्णय भी
यहीं
से
होगा।
बहरहाल
शुक्ल
जी
पर
बात
सिर्फ
इसलिए
की
गई
कि
आलोचना
के
लिए
जरूरी
शोध
प्रविधि
को
और
बेहतर
तरीके
से
जाना
जा
सके।
जिस
प्रकार
किसी
रचना
का
मूल्यांकन
रचना
को
अलग
रखकर
नहीं
किया
जा
सकता, उसी प्रकार आलोचना
का
भी।
लेकिन
रचना
के
मूल्यांकन
में
शोधार्थी
को
यह
छूट
मिल
जाती
है
कि
वह
रचना
को
केंद्र
में
रखकर
अथवा
रचना
के
सामयिक
संदर्भों
का
हवाला
देते
हुए
उसकी
समीक्षा
करे।
किंतु
आलोचना
में
ऐसा
नहीं
होता; आलोचना पर शोध
कर
रहे
शोधार्थी
को
आलोचना
पर
लिखी
पूर्ववर्ती
आलोचना
को
भी
एक
नज़र
देखना
होगा, साथ ही आलोचक
की
पद्धति
क्या
रही, इसे भी समझना
होगा।
आलोचना
पर
शोध
करने
के
लिए
यह
भी
देखा
जाना
चाहिए
कि
आलोचक
किस
विधा
की
आलोचना
लिख
रहा
है।
यह
इसलिए
भी
ज़रूरी
है
कि
कविता
के
प्रतिमानों
से
यदि
आलोचक
उपन्यास
का
मूल्यांकन
कर
रहा
है
या
निबंध
की
कसौटी
पर
कहानी
को
कस
रहा
है, तो शोधार्थी के
शोध
के
लिए
चुनौती
और
कड़ी
हो
जाती
है।
आलोचना
पर
शोधरत
शोधार्थियों
के
लिए
यह
चुनौती
अक्सर
साठ
के
दशक
की
कविता, कहानियों एवं
उन
पर
लिखी
समीक्षाओं
पर
शोध
करने
के
दौरान
पेश
आती
है।
आलोचना
का
शोध
रचना
के
शोध
से
काफी
हद
तक
जुदा
होता
है।
मसलन
कविता
पर
शोध
की
शुरुआत
आप
उसके
सरलार्थ
और
उसके
बंधों
को
व्याख्यायित
करने
से
कर
सकते
हैं, तत्पश्चात् आप
कवि
के
व्यक्तित्व
और
कविता
के
सामाजिक
संदर्भों
का
विश्लेषण
कर
आगे
बढ़ते
हैं
या
वर्तमान
संदर्भों
में
उसका
मूल्यांकन
कर
सकते
हैं
अथवा
किसी
खास
शोध
प्रविधि
या
पद्धति
के
तहत
उसे
व्याख्यायित
कर
सकते
हैं।
पर
आलोचना
में
शोध
का
प्रारंभ
आलोचक
और
आलोचना
के
संबंधों
और
रचना
की
समीक्षा
के
उद्घाटित
किए
गए
अंशों
के
साथ-साथ
आलोचक
ने
उस
समीक्षा
में
किस
तथ्य
अथवा
मूल्य
का
उद्घाटन
नहीं
किया, यह भी देखा
जाता
है।
अर्थात
रचना
का
शोध
करते
वक्त
हमारे
समक्ष
रचना, रचनाकार, उसका
समय
और
उस
रचना
पर
लिखी
अन्य
समीक्षाएँ
भी
होती
हैं, किंतु आलोचना पर
शोध
करते
वक्त
हमें
आलोचक
द्वारा
रचना
के
मूल्यांकन
में
इस्तेमाल
की
गई
खास
पद्धति
और
उसके
सामयिक
संदर्भों—जिसमें
आलोचक
ने
कृति
या
कृतियों
का
मूल्यांकन
किया
होगा—का
भी
मूल्यांकन
करना
होता
है।
इस
संबंध
में
हिंदी
आलोचना
के
बीजवपन
काल
या
आरंभिक
विकास
पर
एक
नज़र
डालना
लाभदायक
होगा।
हिंदी
के
शोधार्थियों
को
इससे
काफी
मदद
मिल
सकती
है।
हिंदी
आलोचना
के
विकास-क्रम
को
देखते
हुए
वह
यह
देखेंगे
कि
हिंदी
आलोचना
का
विकास-क्रम
दरअसल
हिंदी
आलोचना
की
शोध
प्रविधि
का
भी
विकास-क्रम
है।
शुरुआती
आलोचना
में
तुलनात्मकता, उसके बाद भाषा-परिष्कार, तत्पश्चात् आलोचना
के
लिए
वैज्ञानिक
और
ऐतिहासिक
पद्धति, हजारी प्रसाद द्विवेदी
की
अपनी
परंपरा
का
मूल्यांकन
करने
की
पद्धति
आदि।
हिंदी
साहित्य
के
संदर्भ
में
आलोचना
हमें
बीसवीं
सदी
में
देखने
को
मिलती
है।
इसीलिए
विचारकों
ने
हिंदी
साहित्य
के
विशेष
संदर्भ
में
बीसवीं
सदी
को
हिंदी
आलोचना
की
सदी
कहा
है।
भारत
में
ही
नहीं, यूरोप के साहित्य
में
भी
यह
सदी
एक
साहित्यिक
विस्फोट
के
रूप
में
सदैव
याद
रखी
जाएगी।
संभवतः
इसीलिए
ऑडेन
ने
यूरोपीय
नवलेखन
(New Signature) के
कवियों
के
लिए
“Poets exploding like
bomb” 2 लिखा
था।
इस
विस्फोट
को
बाद
में
मैल्कम
ब्रेडबरी
ने
बीसवीं
सदी
की
समीक्षा
के
लिए
कच्चा
माल
बताया
था
और
बीसवीं
सदी
की
समीक्षा
को
उत्तरोत्तर
विकासमान
उद्योग
की
संज्ञा
दी
थी।
“New Criticism has, of
course, been one of the growth industries of the twentieth century.”3 बीसवीं
सदी
इन
मायनों
में
हिंदी
आलोचना
के
लिए
भी
काफी
महत्त्वपूर्ण
रही; इसी सदी के
आरंभ
में
हिंदी
आलोचना
की
नींव
पड़ी
और
उसका
उत्तरोत्तर
विकास
हुआ।
हिंदी
आलोचना
की
शुरुआत
तुलनात्मक
समीक्षा
या
दोषारोपण
के
रूप
में
हुई, जहाँ बिहारी बड़े
हैं
या
देव, इसी की सिद्धि
को
आलोचना
का
ध्येय
माना
गया।
महावीर
प्रसाद
द्विवेदी
ने
जब
सरस्वती
का
संपादन
अपने
हाथों
में
लिया
तो
गद्य
के
स्वरूप
को
व्यवस्थित
एवं
परिष्कृत
करने
की
चिंता
को
अपने
दिमाग
में
रखा, जिस कारण रचना
के
भीतर
और
बाहर
आलोचना
का
विकास
हो
सका, लेकिन तब भी
गद्य
की
एक
प्रमुख
विधा
के
रूप
में
आलोचना
विकसित
नहीं
हो
सकी।
उस
समय
पुस्तक-समीक्षा
के
रूप
में
आलोचना
तो
लिखी
जा
रही
थी, लेकिन उसमें गंभीरता
एवं
सर्जनात्मक
व्यवस्था
का
अभाव
था।
यदि
गद्य
के
रूप
में
या
इसकी
एक
प्रमुख
विधा
के
रूप
में
आलोचना
को
प्रतिष्ठित
किया
जा
सका
तो
इसका
संपूर्ण
श्रेय
आचार्य
रामचंद्र
शुक्ल
को
जाता
है, जिसकी बुनियाद भारतेंदु
मंडल
के
लेखकों
बालकृष्ण
भट्ट
और
बदरीनारायण
चौधरी
'प्रेमघन' तथा महावीर प्रसाद
द्विवेदी
ने
पहले
ही
तैयार
कर
दी
थी।
हम
कह
सकते
हैं
कि
शुक्ल
जी
ने
आलोचना
का
अस्तित्व
स्थापित
किया, उसे एक चरित्र
प्रदान
किया
जिसमें
महावीर
प्रसाद
द्विवेदी
ने
उनके
सहयोगी
की
भूमिका
अदा
की।
सरस्वती
में
छपने
के
लिए
आने
वाली
रचनाओं
को
भाषा-परिष्कार
के
सुझाव
देकर
एवं
आलोचना
को
गुण-दोषों
से
निकालकर
तथा
रचना
की
अंतर्वस्तु
पकड़ने
की
समझ
देकर
द्विवेदी
जी
ने
भावी
आलोचना
के
लिए
द्वार
खोल
दिए।
शुक्ल
जी
से
पहले
यदि
हम
रचना
की
परिधि
से
बाहर
निकलकर
रचना
की
मुसीबतों
और
अभिव्यक्ति
की
स्वतंत्रता
के
लिए
आलोचनात्मक
अंतर्दृष्टि
अपनाते
हुए
किसी
व्यक्तित्व
को
देखते
हैं
तो
वह
भारतेंदु
का
व्यक्तित्व
ही
है, जिसके साथ बदरीनारायण
चौधरी
प्रेमघन
और
बालकृष्ण
भट्ट
जैसे
साहित्यकार
हैं, जिनकी कोशिशों के
फलस्वरूप
ही
आधुनिक
साहित्य
का
मार्ग
प्रशस्त
हो
सका
था।
भारतेंदु
मंडल
के
लेखकों
के
चिंतन
का
विकास
ही
हमें
महावीर
प्रसाद
द्विवेदी
और
रामचंद्र
शुक्ल
के
चिंतन
में
देखने
को
मिलता
है।
महावीर
प्रसाद
द्विवेदी
ने
जहाँ
अपने
निबंध
‘नायिका
भेद’
के
माध्यम
से
रीतिकालीन
जकड़न
से
परिचय
करवाया, वहीं रामचंद्र शुक्ल
ने
हिंदी
आलोचना
को
प्राचीन
परंपरा
और
नयी
संभावना
की
रचनात्मक
अंतर्दृष्टि
से
जोड़कर
देखा।
दोनों
की
आलोचना
पद्धति
का
विकास
रीतिवादी
रूढ़ियों
की
प्रतिक्रिया-स्वरूप
हुआ, हालाँकि यह बात
भी
सच
है
कि
रामचंद्र
शुक्ल
की
तुलना
में
महावीर
प्रसाद
द्विवेदी
के
हिंदी
आलोचना
में
योगदान
को
भाषा-परिष्कार
के
नज़रिए
से
ही
देखा
गया
है, लेकिन कृतियों के
विषयों
को
आध्यात्मिक
धरातल
से
उतारकर
भौतिक
एवं
जमीनी
स्तर
पर
लाने
में
महावीर
प्रसाद
द्विवेदी
की
महती
भूमिका
है।
वे
अपने
समकालीनों
और
भावी
साहित्यकारों
की
राजस्तुति, वीरगाथाओं और
प्रकृति-वर्णन
पर
केंद्रित
कृतियों
की
अपेक्षा
‘धूल
सने
किसानों’
व
‘मैले
मजदूरों’
के
विषय
वाली
कृतियों
को
समीक्षित
करने
की
अपील
कर
रहे
थे।
जिसके
संबंध
में
उन्होंने
अपने
निबंध
‘कविता
का
भविष्य’
में
लिखा
कि
“भविष्य-कवि
का
लक्ष्य
इधर
ही
होगा, अभी तक वह
मिट्टी
में
सने
किसानों
और
कारखानों
से
निकले
मैले
मज़दूरों
को
अपने
काव्य
का
नायक
बनाना
नहीं
चाहता
था... परंतु अब वह
क्षुद्रों
की
महत्ता
भी
देखेगा
और
तभी
जगत
का
रहस्य
सबको
विदित
होगा।
जगत
का
रहस्य
क्या
है, इस पर एक
ने
कहा
कि
असाधारणता
में
यह
रहस्य
नहीं
है, जो साधारण है
वही
रहस्यमय
है, वही अनंत सौंदर्य
से
युक्त
है, इसी सौंदर्य को
स्पष्ट
कर
देना
भविष्य-कवि
का
काम
होगा।”4
इसी
तरह
के
अन्य
उद्धरण
शुक्ल
जी, प्रेमघन और भारतेंदु
हरिश्चंद्र
एवं
बालकृष्ण
भट्ट
के
निबंधों
में
बिखरे
मिल
जाएंगे।
यहाँ
से
हिंदी
आलोचना
सही
रूप
में
आलोचना
का
रूप
धारण
करती
है, हालाँकि आलोचना में
शोध
की
शुरूआत
शुक्ल
जी
के
बाद
ही
मानी
जानी
चाहिए।
शुक्ल
जी
आलोचना
के
ध्वज
को
लेकर
आगे
बढ़
रहे
थे, उसकी सामग्री प्रेमघन, भट्ट जी व
भारतेंदु
के
साथ-साथ
महावीर
प्रसाद
द्विवेदी
द्वारा
ही
मुहैया
कराई
गई
थी, इसलिए शिवकुमार मिश्र
शुक्ल
जी
की
तुलना
कथा-सम्राट
प्रेमचंद
से
करते
हुए
कहते
हैं
कि
“प्रेमचंद
को
यदि
हिंदी
कथा-साहित्य
में
युग-परिवर्तन
का
श्रेय
है, तो हिंदी आलोचना
को
नई
दिशा
और
नई
दृष्टि
प्रदान
कर
उसके
अंतर्गत
एक
नए
युगारंभ
के
सूत्रधार
रामचंद्र
शुक्ल
हैं।”5 मुझे लगता है
शुक्ल
जी
के
बाद
जो
दो
व्यक्तित्व
आलोचना
की
शोध
प्रविधि
की
व्यावहारिकता
के
लिए
सर्वाधिक
काम
करते
हैं, उनमें आचार्य हजारी
प्रसाद
द्विवेदी
और
रामविलास
शर्मा
का
नाम
उल्लेखनीय
है।
दोनों
ही
आलोचक
हमें
अपनी
परंपरा
के
मूल्यांकन
के
जरिए
शोध
का
वास्तविक
अर्थ
समझा
जाते
हैं।
शोध
सही
मायनों
में
अपनी
परंपरा
का
मूल्यांकन
ही
है।
जिसके
तहत
हम
अतीत
में
छिपी
बहसों
की
फाइलें
अपने
समय
के
संदर्भ
में
पुनः
खोलते
हैं।
हजारी
प्रसाद
द्विवेदी
ने
कबीर
का
मूल्यांकन
और
रामविलास
शर्मा
ने
तुलसीदास
और
निराला
का
मूल्यांकन
इन्हीं
संदर्भों
में
किया
है।
आलोचना
के
लिए
शोध
करते
वक्त
कुछ
बातों
का
खास
ख्याल
रखना
चाहिए:
1. आलोचना
के
शोध
के
लिए
आप
किसी
भी
शोध
प्रविधि
का
चुनाव
करें, लेकिन यह याद
रखें
कि
कोई
भी
प्रविधि
आलोचना
के
पाठ
और
उसके
संदर्भों
या
हवालों
से
निरपेक्ष
होकर
न
चले।
यह
ध्यान
रखा
जाना
चाहिए
कि
आलोचक
अपनी
आलोचना
के
द्वारा
क्या
तथ्य
स्थापित
कर
रहा
है
और
इन
तथ्यों
को
स्थापित
करने
के
लिए
क्या
तर्क
प्रस्तुत
कर
रहा
है।
2. जिस
आलोचना
की
पुस्तक
पर
शोध
किया
जा
रहा
है, उसमें आलोचक ने
किन
प्रतिमानों
के
तहत
आलोचना
की
है।
क्या
उसमें
आलोचना
का
गड़बड़झाला
तो
नहीं, मसलन कविता के
प्रतिमानों
से
किसी
अन्य
विधा
का
मूल्यांकन
तो
नहीं
कर
दिया
गया
है।
3. आलोचना
और
रचना
दोनों
समानांतर
क्रियाएँ
हैं, इसे स्वीकारते हुए
शोधार्थी
को
यह
देखना
चाहिए
कि
आलोचक
ने
अपनी
आलोचना
में
की
गई
स्थापनाओं
के
लिए
स्वयं
निर्णय
लिए
हों, अर्थात वह सिर्फ
अन्य
आलोचकों
के
उद्धरणों
द्वारा
ही
यथास्थिति
प्रस्तुत
न
कर
दे, अपितु वर्तमान संदर्भों
के
हवाले
से
अपने
निर्णय
दे।
यदि
ऐसा
नहीं
है
तो
शोधार्थी
को
अपने
शोध
में
इस
स्थिति
का
मूल्यांकन
ईमानदारी
से
करना
चाहिए।
4. आलोचना
का
एक
अन्य
अर्थ
परंपरा
का
मूल्यांकन
भी
समझना
चाहिए।
शोधार्थी
के
लिए
यह
जरूरी
है
कि
वह
शोध
के
लिए
प्रस्तुत
आलोचना
पुस्तक
में
दी
गई
स्थापनाओं
के
संदर्भ
में
पूर्ववर्ती
आलोचकों
के
मतों
का
भी
विश्लेषण
करे
और
यह
जाँचे
कि
शोध
के
लिए
प्रस्तुत
पुस्तक
अपनी
पूर्ववर्ती
पुस्तकों
से
अलग
बात
कहती
हो।
5. आलोचना
के
लिए
शोध
का
एक
अन्य
अर्थ
आलोचना
में
विशिष्टता
की
खोज
करना
भी
है।
एक
शोधार्थी
अपने
शोध
में, शोध के लिए
प्रस्तुत
आलोचना
में
आई
विशिष्टता
की
खोज
को
प्राथमिकता
दे, अर्थात आलोचक ने
अपनी
आलोचना
द्वारा
क्या
नए
तथ्य
खोजे
हैं, इसका संज्ञान ले।
आलोचना
में
विशिष्टता
की
यह
खोज
समकालीनता
को
कसौटी
बनाकर
भी
की
जा
सकती
है।
“समकालीनता
एक
ओर
अपनी
परंपरा
और
इतिहास
के
पुनर्मूल्यांकन
की
समझ
देती
है, वहीं दूसरी ओर
रचनाकार
और
समीक्षक
अथवा
रचना
और
आलोचना
के
समक्ष
प्रासंगिकता
की
चुनौती
भी
प्रस्तुत
करती
है।”6 चूंकि समकालीनता,
किसी
युग
विशेष
में
रचित
साहित्य
का
ब्यौरा
प्रस्तुत
करना
मात्र
नहीं
होती, बल्कि इसका संबंध
तो
साहित्य
की
विशिष्टता
की
खोज
या
अनुसंधान
से
होता
है, अर्थात यह अपने
समय
में
रचित
साहित्य
से
किस
प्रकार
विशिष्ट
है।
इसी
कसौटी
से
नित्यानंद
तिवारी
ने
भी
शुक्ल
जी
की
आलोचना-दृष्टि
का
मूल्यांकन
किया
है
और
कहा
है
कि
“शुक्ल
जी
के
लिए
समसामयिकता
समूचे
हिंदी
साहित्य
की
विशिष्टता
की
अपनी
खोज
थी
न
कि
उस
काल
में
रचित
हिंदी
साहित्य
का
मूल्यांकन।”7 इस प्रकार एक
शोधार्थी
समकालीनता
और
विशिष्टता
के
आधार
पर
भी
रचना
से
आलोचना
की
यात्रा
तय
कर
सकता
है।
6. एक
शोधार्थी
को
चाहिए
कि
वह
किसी
पुस्तक
के
धवल
पक्ष
के
साथ
उसके
स्याह
पक्ष
पर
भी
दृष्टिपात
करे
और
लेखक
द्वारा
उस
स्याह
पक्ष
के
उद्घाटन
के
कारणों
का
विश्लेषण
करे।
जैसा
मुक्तिबोध
अपने
लेख
'कविता: एक सांस्कृतिक प्रक्रिया' में लिखते हैं
कि
“सौंदर्यवादी
लोग
यह
भूल
गए
हैं
कि
बंजर
काले
स्याह
पहाड़
में
भी
एक
अजीब
वीरान
भव्यता
होती
है।
गली
के
अंधेरे
में
उगे
छोटे-से
जंगली
पौधे
में
भी
एक
विचित्र
संकेत
होता
है।”8 “मुक्तिबोध के
काव्य-चिंतन
की
यह
बात
भी
प्रभावित
करती
है
कि
समीक्षा
के
लिए
सार्थक
भावुकता, वृथा बौद्धिकता से
ज्यादा
कारगर
है।
वे
खुले
तौर
पर
कला
और
विचार
के
मेल
की
बात
करते
हैं
और
कला-मूल्य
और
जीवन-मूल्य
को
साहित्य
के
लिए
आवश्यक
बताते
हैं।”9
7. समकालीन
संदर्भ-सापेक्षता
आलोचना
का
शोध
करने
के
लिए
एक
अन्य
औजार
हो
सकती
है।
इस
कसौटी
से
एक
शोधार्थी
शोध
के
लिए
प्रस्तुत
पुस्तक
का
मूल्यांकन
वर्तमान
या
समकालीन
संदर्भों
में
करता
है।
इस
संदर्भ
में
विजयदेव
नारायण
साही
की
पुस्तक
'छठवां
दशक' के लेखों एवं
देवीशंकर
अवस्थी
की
पुस्तक
'आलोचना
और
आलोचना' एवं 'रचना
और
आलोचना' के लेखों को
देखा
जा
सकता
है।
साही
ने
अपनी
पुस्तक
'छठवां
दशक' के लेख 'राजनीति और साहित्य' में लिखा है
कि
“किसी
भी
वर्ग
के
साहित्य
की
रचना
में
केवल
अपने
तात्कालिक
संघर्ष
या
राजनीतिक
उत्थान-पतन
पर
जोर
नहीं
दिया
गया।
इतिहास
साक्षी
है
कि
राजनीति
के
अतिरिक्त
अपने
वर्ग
की
कलात्मक
और
मानवीय
दृष्टि
को
भी
पुष्ट
करना
वर्ग-साहित्य
की
बड़ी
जिम्मेदारी
रही।”10 शोधार्थी के
लिए
जरूरी
है
कि
उसे
अपने
समाज, इतिहास और राजनीतिक
उथल-पुथल
की
जानकारी
हो।
देवीशंकर
अवस्थी
ने
तो
‘विवेक
के
रंग’
की
भूमिका
में
कहा
भी
है
कि
“समकालीनता-बोध
से
रहित
आलोचना
को
आलोचना
नहीं
कहा
जा
सकता।”11 जिस साहित्य
को
हम
जीवन
की
आलोचना
के
रूप
में
व्याख्यायित
करते
हैं, उसके संबंध में
देवीशंकर
अवस्थी
का
कथन
है
कि
“साहित्य
यदि
जीवन
की
आलोचना
है
तो
वह
आलोचना
द्वारा
इस
जीवन
को
अधिक
समझ
सकेगा।”12
8. शोधार्थी
को
बुनियादी
रूप
से
एक
अच्छा
पाठक
एवं
गंभीर
अध्येता
होना
चाहिए
क्योंकि
पाठक
ही
रचना
और
आलोचना
को
जोड़ने
वाली
मुख्य
कड़ी
है।
मलयज
अपनी
पुस्तक
'कविता
से
साक्षात्कार' की भूमिका में
लिखते
हैं
कि
“कविता
और
आलोचना
को
जोड़ने
वाली
एक
कड़ी
हैः
पाठक।
कविता
पाठक
के
साथ
एक
संवाद
है
(चाहे
यह
पाठक
स्वयं
कवि
के
भीतर
ही
क्यों
न
निवास
करता
हो)
और
आलोचना
इस
संवाद
की
अनिवार्यता
की
प्रासंगिकता
को
कवि
और
पाठक
दोनों
के
लिए
अन्वेषित
करने
का
काम
करती
है।
कविता
और
आलोचना
इस
संवाद
की
अनिवार्यता
के
संदर्भ
में
ही
पाठक
के
प्रति
प्रतिश्रुत
होते
हैं।”13
9. किसी
पुस्तक
की
समीक्षा
करते
हुए
एक
समीक्षक
को
ध्यान
रखना
चाहिए
कि
“वह
रचना
अथवा
कृति
की
आंतरिक
अर्थवत्ता
का
उद्घाटन
भी
करे।”14 यदि आलोचक
अथवा
समीक्षक
ने
ऐसा
नहीं
किया
है
तो
शोधार्थी
को
अपने
शोध
में
इसका
मूल्यांकन
करते
हुए
अपने
विवेक
से
इसका
उल्लेख
करना
चाहिए।
उपरोक्त
कुछ
बिंदुओं
के
द्वारा
हम
आलोचना
के
शोध
को
और
बेहतर
दिशा
दे
सकेंगे।
शोध
प्रविधि
समय
के
अनुसार
बदलती
रहती
है।
प्रत्येक
समय
एवं
संदर्भ
में
आलोचना
अलग
होती
है
तो
जाहिर
है
उसके
शोध
की
प्रविधि
में
भी
बदलाव
लाना
होगा।
शोधार्थी
को
आलोचना
से
संबंधित
विषय
के
चुनाव
के
साथ
ही
अपने
प्रतिमान
और
कसौटी
को
निर्धारित
कर
देना
चाहिए।
समकालीन
संदर्भ-सापेक्षता
एक
ऐसी
कसौटी
बन
सकती
है।
इसी
तरह
की
अन्य
कसौटियाँ
भी
शोधार्थी
को
निर्धारित
कर
लेनी
चाहिए
जिसे
शोध
करते
वक्त
लागू
किया
जाना
चाहिए
ताकि
शोध
की
दिशा
न
भटके
और
शोध
किसी
निर्णय
तक
पहुँच
सके, साथ ही शोधार्थी
अपने
शोध
में
कुछ
नए
तथ्य
उजागर
कर
सके
तथा
पूर्ववर्ती
तथ्यों
एवं
मान्यताओं
का
तार्किक
खंडन
कर
सके।
संदर्भ
:
- विश्वनाथ
प्रसाद तिवारी (सं.), बीसवीं सदी का हिंदी साहित्य, भारतीय ज्ञानपीठ, 2006, पृष्ठ 182
- C.B.
Cox and A.E Dyson, Modern Poetry: Studies in Practical Criticism published
by Edward Arnold, London, 1963, page no. 87
- Malcolm
Bradbury, Contemporary Criticism (Introduction: A State of Criticism
today) published by Edward Arnold, London, 1970, page no. 11
- महावीर प्रसाद द्विवेदी
रचनावली-2, (सं.) भारत यायावर, किताबघर प्रकाशन, दिल्ली, 1995, पृष्ठ 98
- अरविंद त्रिपाठी (सं.), आलोचना के सौ बरस-3, शिल्पायन प्रकाशन, दिल्ली, पृष्ठ 16
- तरुण, आलोचना का संदर्भ, स्वराज प्रकाशन, दिल्ली 2014, पृष्ठ 09
- नित्यानंद
तिवारी, आधुनिक साहित्य और इतिहासबोध, वाणी प्रकाशन, दिल्ली 2005, पृष्ठ 82
- मुक्तिबोध
रचनावली-5, संपादक नेमिचंद्र जैन, राजकमल प्रकाशन, दिल्ली संस्करण 1986, पृष्ठ 21
- तरुण, हिंदी आलोचनाः विविध पाठ संदर्भ, नटराज प्रकाशन दिल्ली संस्करण 2022, पृष्ठ 8
- विजयदेव नारायण साही, छठवां दशक, हिंदुस्तानी एकेडमी, इलाहाबाद, 1987, पृष्ठ 18-19
- देवीशंकर
अवस्थी (सं.), विवेक के रंग, वाणी प्रकाशन, दिल्ली 1995 (भूमिका से)
- देवीशंकर
अवस्थी, रचना और आलोचना, वाणी प्रकाशन, दिल्ली, 2005, पृष्ठ 13
- मलयज, कविता से साक्षात्कार, संभावना प्रकाशन, हापुड़, 1979, पृष्ठ 7
- नामवर सिंह (सं.), मलयज की डायरी-1, वाणी प्रकाशन, दिल्ली 2000, पृष्ठ 359

एक टिप्पणी भेजें